सहारनपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन सहारनपुर ब्रांच का शपथ ग्रहण समारोह देहरादून रोड स्थित सिटी कन्वेंशन सेंटर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। समारोह में डॉ. कलीम अहमद को अध्यक्ष, डॉ. विकास अग्रवाल को सचिव, डॉ. अनुपम मलिक को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. सौम्या जैन को वैज्ञानिक सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही डॉ. नरेश नौसरान को संयोजक एनआईएमसी, डॉ. मोहन पाण्डेय, डॉ. रजनीश दहूजा और डॉ. रीना गर्ग को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। read more:https://pahaltoday.com/another-family-ruined-by-drug-abuse/ कार्यक्रम में डॉ. संजीव मित्तल को वर्ष 2027-28 के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया, जबकि डॉ. प्रवीण शर्मा को एपीआई बिल्डिंग संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रवीण चावला ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं डॉ. अंकुर उपाध्याय ने वर्षभर की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और डॉ. विकास अग्रवाल ने संस्था के आय-व्यय का लेखा-जोखा साझा किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में फिजिशियन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि मरीज सबसे पहले फिजिशियन के पास ही पहुंचता है। ऐसे में चिकित्सकों की जिम्मेदारी है कि वे मरीजों को सही मार्गदर्शन और बेहतर उपचार प्रदान करें। उन्होंने चिकित्सा सेवा को समाज सेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए सभी डॉक्टरों से नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में डॉ. मोहन सिंह, डॉ. डी.के. गुप्ता, जयपाल चंद, डॉ. महेश चन्द्रा, डॉ. अतुल जैन, डॉ. संजीव मिगलानी, डॉ. रेणू शर्मा, डॉ. प्रवीण मित्तल, डॉ. इन्दिरा सिंह, डॉ. रवि ठक्कर, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. नीलम गर्ग, डॉ. शलभ जैन, डॉ. राजीव गर्ग, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. सुदर्शन नागपाल, डॉ. नीतू जैन, डॉ. साक्षी मलिक, डॉ. रितु जैन, डॉ. अंशुल गुप्ता, डॉ. रजत बंसल, डॉ. ननीता चन्द्रा, डॉ. संजीव अग्रवाल सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। समारोह का माहौल पूरी तरह पेशेवर और प्रेरणादायक रहा, जहां चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने एकजुट होकर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।