बेहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, 13.83 लाख की स्मैक बरामद

Share
सहारनपुर/बेहट। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 69.17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 लाख 83 हजार 400 रुपये आंकी गई है।read more:https://pahaltoday.com/a-khadim-performing-traffic-duty-at-the-dargah-was-attacked-a-case-was-registered-against-the-bully/यह कार्रवाई सहारनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत की गई है। अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना और इस अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में थाना बेहट पुलिस टीम ने 30 अप्रैल 2026 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैसल उर्फ शहनवाज, जुबैर, उस्मान और मुर्तजा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त फैसल के कब्जे से 18.05 ग्राम, जुबैर के पास से 17 ग्राम, उस्मान के पास से 16.10 ग्राम तथा मुर्तजा के पास से 18.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ थाना बेहट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनके ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक’ किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। विशेष रूप से फैसल, उस्मान और मुर्तजा के खिलाफ पूर्व में भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि ये लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय रहे हैं। इस कार्रवाई में रविन्द्र कसाना, लोकेन्द्र सिंह, विकास कुमार, सत्यवीर सिंह, ब्रजवीर सिंह और सचिन कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *