दो बाइको की टक्कर में दोनों बाइक सवार, घायल

Share

हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमण्डगंज मार्ग के पुरवा औसान सिंह गांव में सोमवार की सुबह दो बाइको की आमने सामने टक्कर होने से दोनों बाइक सवार चार लोग घायल हो गए मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने घायलों को एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए। जंहा पर चिकित्सक द्वारा घायल किशोरी की हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है थाना क्षेत्र भटवारी गांव निवासी 18 वर्षीय सतीश कुमार अपने साथ बाइक से बैधा गांव निवासी 16 वर्षीय अंतिमा के साथ ड्रमण्डगंज की तरफ जा रहा था की जैसे ही हलिया ड्रमण्डगंज मार्ग के पुरवा औसान सिंह गांव में पहुंचा की सामने से गड़बड़ा धाम से वापस दर्शन कर लौट रहे थोथा गांव निवासी 18 वर्षीय निलेश व 19 वर्षीय अंकज की बाइक से आमने सामने टक्कर होने से दोनों बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस सेवा 108 पर सूचना दिया मौके पर पहुँचे एम्बुलेंस सेवा वाहन के चालक दिलीप यादव ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार व रीना पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद अंतिमा के जबडे में गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *