डिग्री कालेज में डिजिटल जनगणना प्रशिक्षणः शुरू

Share

हलिया (मिर्जापुर)। हलिया ब्लॉक के मवई कला गांव स्थित पंचशील डिग्री कालेज में डिजिटल जनगणना 2026 के पहले चरण की तैयारी के तहत लालगंज तहसील में नियुक्त प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया है । प्रशिक्षण तहसीलदार लालगंज दीक्षा पाण्डेय व बीडीओ हलिया विजय शंकर त्रिपाठी की देखरेख में जिला स्तर से आए मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार तिवारी, धनेश्वर प्रसाद, कमलेश पटेल, आलोक मौर्य प्रज्ञान राम मिश्रा, विकास चंद्र शुक्ल, टंडन सिंह द्वारा एक बैच में 45 प्रगणकों व पांच सुपरवाइजर व दो फील्ड ट्रेनर को ट्रेनिंग छह बैच में दिया गया है । प्रशिक्षण में लालगंज व हलिया ब्लाक के प्राथमिकध्माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षमित्र- इन्हें ही प्रगणक (ऐनुमैरेटर ) नियुक्त किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/  प्रशिक्षण में डिजिटल जनगणना मोबाइल ऐप चलाना -सीएपीआई सिस्टम की ट्रेनिंग मकान सूचीकरण फॉर्म भरना मकान का प्रकार, शौचालय, बिजली, पानी, एलपीजी कनेक्शन आदि 31 कॉलम एनपीआर अपडेट की प्रक्रिया आंकड़ों की गोपनीयता और नागरिकों से व्यवहार के नियम कब से शुरू होगी गणना प्रशिक्षण के बाद जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक व दूसरा चरण 1 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक पहला चरण यानी मकान सूचीकरण और मकानों की नंबरिंग का काम शुरू होगा। प्रगणक घर-घर जाकर टैबध्मोबाइल पर डिटेल भरेंगे। जरूरी बात हर प्रगणक को पहचान पत्र और टैब दिया जाएगा। एक प्रगणक को करीब 150-200 मकान कवर करने होंगे। लालगंज तहसील के सभी न्याय पंचायतों को कवर करने के लिए बैच बनाकर सभागार में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।यह प्रशिक्षण कुल 17 बैच में बारी बारी से प्रशिक्षण दिया जायेगा तहसीलदार व बीडीओ ने निर्देश दिया कि कोई भी परिवार गणना से न छूटे और सही जानकारी दर्ज की जाए। प्रशिक्षण तहसीलदार दीक्षा पाण्डेय, व बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी, एबीएसए प्रकाश चंद्र यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *