एडीएम ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित

Share
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा मे स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी कर रहे सफाई मित्रों को अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व अमरेंद्र कुमार वर्मा ने शुक्रवार को आधुनिक किट प्रदान किया। इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि सफाई मित्र हमारे समाज के असली नायक हैं। ऐसे में उन्हें आधुनिक पीपीई किट, दस्ताने, मास्क, जूते, सैनिटाइज़र और सुरक्षा उपकरण प्रदान करना विभाग और समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।read more:https://khabarentertainment.in/mangalpur-police-station-team-arrested-one-accused-for-luring-and-raping-a-minor-girl/ अधिशासी अधिकारी डा. अनीता शुक्ला ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मानक अनुसार पूरी  प्रतिबद्धता के साथ तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित गुप्ता, सफाई मित्र एवं एमआरएफ टीम के साथ ऋषभ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *