श्रावस्ती। एआरटीओ कार्यालय से निजी वाहन के लिए आवंटित पंजीयन सीरीज UP46V 17 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है। राजस्व व जनहित के दृष्टिगत एआरटीओ विनीत कुमार मिश्रा ने डीबीए को निर्देशित किया है कि निजी वाहनों के पंजीयन हेतु नई सीरीज UP46W कम्प्यूटर में प्रारम्भ किये जाने हेतु अपलोड करें। एआरटीओ ने बताया कि शासन की ओर से 16 मार्च 2018 को नई सीरीज के आकर्षण पंजीयन चिन्हों को ई-ऑक्शन प्रणाली के माध्यम से आरक्षित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके दृष्टिगत 17 मार्च 2026 को UP46W नई पंजीयन सीरीज प्रारम्भ होगी। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से बुकिंग हेतु वेबसाइटread more:https://khabarentertainment.in/aaradhya-choudhary-brought-laurels-to-her-school-and-parents-by-scoring-95-in-her-class-10-cbse-exams/ https://vahan.parivahan.gov. in/fancy/है। दिनांक 17 अप्रैल सुबह 10 बजे से 20 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। 21 अप्रैल दोपहर 12 बजे से दिनांक 22 अप्रैल को सायं छह बजे तक नीलामी प्रक्रिया होगी। उक्त आकर्षक पंजीयन चिन्ह प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक अपना आकर्षक पंजीयन चिन्ह ई-ऑक्शन प्रणाली के माध्यम से उपरोक्तानुसार आरक्षित कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही डीबीए UP46V सीरीज के अवशेष आकर्षक पंजीयन चिन्हों को कम्प्यूटर में लॉक करना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे।