कब सुधरेगा गैरिकपुर-हीरापुर मार्ग, आखिर कब तक जान जोखिम में डालेंगे राहगीर

Share
अमेठी। विकासखंड क्षेत्र में गैरिकपुर से हीरापुर तक जाने वाला प्रमुख मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क उखड़ने के बाद भी मरम्मत न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर इस अहम मार्ग की सुध कब ली जाएगी और कब तक लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करते रहेंगे? यह मार्ग सुल्तानपुर रोड और धम्मौर रोड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद सड़क की हालत बद से बदतर बनी हुई है। क्या जिम्मेदार विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां फैली हैं, जिससे आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। खासकर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक बन चुका है। ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो जिम्मेदार कौन होगा?read more:https://khabarentertainment.in/59-employees-engaged-in-the-counting-work-were-trained/ स्थानीय लोगों के अनुसार, कई लोग इसी मार्ग से सुल्तानपुर रोजी-रोटी के लिए जाते हैं, लेकिन खराब सड़क के चलते उन्हें हर दिन जोखिम उठाना पड़ रहा है। क्या प्रशासन को इनकी परेशानी नजर नहीं आ रही? एडवोकेट विवेक तिवारी, रघुराज तिवारी, प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह, मनोज सिंह, अवधेश यादव, दिनेश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत और समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *