गणना के कार्य में लगे 59 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया

Share
नगीना । मकानों की सूचीकरण एवं मकान की गणना के लिए लिये कर्मचारियों के प्रशिक्षण के प्रथम चरण में प्रशिक्षुकों द्वारा गणना के कार्य में लगे 59 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। बृहस्पतिवार को नगरपालिका के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में  अभियान के प्रशिक्षक शरद कुमार व अतुल कुमार द्वारा मकान की सूची व गणना में लगे कर्मचारियों को गणना के लिए प्रशिक्षण देते हुये विस्तार से गणना करने के टिप्स बताये गये और भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया , प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्य में ट्रेनिंग लेने वाले  शिक्षक , बीएलओ सहित बिभिन्न बिभागों के 59 कर्मचारी मौजूद रहे , नगरपालिका के लिपिक मुनीर जैदी ने बताया कि मकान की गणना कार्य में कुल 193 लोगों को 4 चरणों में प्रशिक्षण दिया जायेगा  , इस अवसर पर नगरपालिका के मुख्य लिपिक इफ्तिखार जैदी , मौहम्मद असलम ,  मुनीर जैदी ,इकरार अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *