गाजीपुर पुलिस लाइन का निरीक्षण: एसपी ने अर्दली रूम व साप्ताहिक पेशी रजिस्टर की जांच की, दिए सख्त निर्देश

Share

गाजीपुर। आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में अर्दली रूम तथा साप्ताहिक रजिस्टर पेशी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया और अभिलेखों (रिकॉर्ड) की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित कर्मियों को कार्य के प्रति सतर्कता बरतने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा अनुशासन के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करें।read more:https://khabarentertainment.in/59-employees-engaged-in-the-counting-work-were-trained/ इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा/पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *