गाजीपुर नन्दगंज। शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा द कोटा ग्लोबल स्कूल, बाघी एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परिणामों को लेकर चर्चा में है। महज चार वर्षों में इस स्कूल ने जिस तरह सफलता की नई इबारत लिखी है, वह काबिले-तारीफ है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए हैं।read more:https://khabarentertainment.in/aaradhya-choudhary-brought-laurels-to-her-school-and-parents-by-scoring-95-in-her-class-10-cbse-exams/रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां स्कूल पहुंचते ही टॉपर छात्रों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।विद्यालय की प्रिंसिपल पूनीता सिंह खुश्बू ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “गांव के बच्चों में अपार प्रतिभा और लगन है, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन की होती है। आज गांव के बेटे-बेटियां भी टॉप स्थान हासिल कर यह साबित कर रहे हैं कि वे किसी से कम नहीं हैं।” कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन अभय नाथ यादव भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वहीं स्कूल के प्रबंधक सुजीत कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह सफलता अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। आगे का सफर और मेहनत मांगता है, लेकिन सही दिशा में प्रयास करने पर सफलता निश्चित है।”उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश की सेवा कर सकें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे कैंपस में जश्न का माहौल रहा और हर तरफ सफलता की गूंज सुनाई दी।