गाजीपुर दुल्लहपुर : विधानसभा जखनिया के ग्राम देवा स्थित आर.एस. पैरामेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन-जागरूकता अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/minor-molested-after-entering-house-accused-arrested/ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गाज़ीपुर श्रीमती सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना एवं कन्या सुमंगला योजना जैसी योजनाएं महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को शीघ्र लागू करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है, जिससे महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में भी सशक्त स्थान मिल सके। कार्यक्रम में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, डॉ. साधना तिवारी, रीना सिंह, नीलम चौबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा सोनकर ने की। संगोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।