भीषण आग में 25 बीघा गेहूं और भूसा राख, दमकल नहीं पहुंच सकी खेत 

Share
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे मीर का पुरवा मजरे रोखा गांव में दोपहर करीब 1 बजे अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। तेज लपटों ने देखते ही देखते लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल और खेतों में रखा भूसा जलाकर राख कर दिया।इस अग्निकांड में सबसे अधिक नुकसान जगदीश नारायण मिश्रा (76 वर्ष) का हुआ, जिनका करीब दो बीघा गेहूं और भूसा जल गया। इसके अलावा वेद नारायण, सोनू पांडे, विनोद कुमार, निजाम, छोटू, गोकर्ण नाथ, शिवप्रसाद सहित कई किसानों की फसल भी आग की चपेट में आ गई।कई खेत बटाई पर लिए गए थे, जिनमें खड़ी फसल और गेहूं के बोझ पूरी तरह जल गए।आग इतनी भयावह थी कि चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने जाने तक राजस्व टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *