शांति भंग की आशंका में 14 किए गए गिरफ्तार

Share
भदोही। जनपदीय पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर सख्ती दिखाई। शांति भंग के अंदेशा में 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं यातायात पुलिस ने नियम उल्लंघन करने वाले 148 वाहनों का चालान किया। इस दौरान पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170, 126 व 135 के तहत जनपद के विभिन्न थानों से 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में चालान किया। थाना गोपीगंज के उपनिरीक्षक विनोद तिवारी ने ग्राम छत्तमी से एक, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव ने ग्राम अलमऊ से 2 व लालानगर से 5 अभियुक्त गिरफ्तार किए। थाना दुर्गागंज के उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने ग्राम सेमरा से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना ऊंज के उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव ने ग्राम हरिहरपुर से 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए। थाना औराई के उपनिरीक्षक गजानन चौबे ने ग्राम तुलसीपुर से 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/
यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई में 128 दो पहिया व 20 चार पहिया सहित कुल 148 वाहनों का चालान किया गया। उल्लंघनकर्ताओं पर एक लाख 74 हजार 500 रुपए का समन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *