भदोही। थाना गोपीगंज के बरवा घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने आए एक वृद्ध के गंगा नदी में डूबने की आशंका से शनिवार को हड़कंप मच गया। घटना के बाद से स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार तलाश जारी रहा, लेकिन रविवार शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। औराई थाना क्षेत्र के भवनाथ पट्टी निवासी शिव सागर उर्फ मुन्ना यादव (60 वर्ष) शनिवार को बरवा घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने आए थे। स्नान के दौरान उनके गहरे पानी में चले जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर तहसीलदार, पुलिस, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/ स्थानीय गोताखोरों द्वारा दूसरे दिन भी सघन खोज अभियान चलाया गया। प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। लेकिन शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। हादसे की आशंका से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि गंगा में जलस्तर और तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है। फिलहाल सोमवार को तीसरे दिन भी तलाश की जाएगी।