भदोही। थाना चौरी क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित रेलवे फाटक संख्या 26सी से 50 मीटर पूरब रविवार रात करीब डेढ़ बजे डाउन बाक्सेल मालगाड़ी के सामने आकर 31 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद लोको पायलट ने कपसेठी व परसीपुर रेलवे स्टेशन को सूचना दी। परसीपुर स्टेशन मास्टर ने मेमो के माध्यम से स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही रात में ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक की पहचान जगदीशपुर निवासी कामेंद्र दुबे उर्फ गोलू (31) पुत्र त्रिलोकीनाथ दुबे के रूप में हुई है।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। चौरी चौकी प्रभारी नथुनी सिंह भी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार कामेंद्र रविवार शाम करीब 7 बजे दवा लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। बाद में मौत की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि गोलू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कलह से परेशान चल रहे थे। मृतक अपने चार भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है।