*बलिया में दो स्थानों पर होगा युवा कनेक्ट कार्यक्रम*

Share
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने प्रेसवार्ता में बताया कि बलिया जनपद में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ के अंतर्गत जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय तथा किसान पीजी कॉलेज, रकसा में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं से स्वयं संवाद किये जाने की भी संभावना है। इन कार्यक्रमों में स्थानीय युवाओं को खिलाड़ियों, खेल प्रतिभाओं, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नेतृत्व एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के साथ सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा।
बताया कि युवा संवाद के माध्यम से युवाओं को खेलों के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, खेल प्रतिभाओं के विकास तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी दी जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम के दौरान 27 अगस्त 2026 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आभासी माध्यम से देशभर के लगभग 1389 संस्थानों में युवाओं को संबोधित किया जाएगा। इसके उपरांत स्थानीय स्तर पर युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं के साथ संवाद किया जाएगा।मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जनपद के युवाओं से अपील की गई है कि वे 27 अगस्त को आयोजित युवा कनेक्ट कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें, माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन को देखें तथा युवा संवाद के उपरांत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 में अपना पंजीकरण कराकर एवं क्विज में भाग लेकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *