गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने रविवार को एक युवक को अवैध असलहा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार गोंड अपनी टीम के साथ हुरमुजपुर हाल्ट के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृन्दावन-ओडासन मार्ग स्थित पुलिया के पास से राकेश राम (22) पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी मीरपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध गाजीपुर और मऊ जनपद के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी, चोरी का माल रखने तथा हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार गोंड एवं थाना बहरियाबाद की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।