मछलीशहर, जौनपुर |जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का आयोजन रविवार , 5 जुलाई 2026 को ग्राम कौराहा , मछलीशहर, जौनपुर में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।read m0re:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक सिकन्दर बहादुर मौर्य द्वारा की गई। अपने संबोधन में मौर्य जी ने कहा कि “शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।” उन्होंने बताया कि जन कल्याण फाउंडेशन पिछले दो वर्षों से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था का मूल उद्देश्य “जिसका मुद्दा उसकी लड़ाई, जिसकी लड़ाई उसकी अगुवाई” के सिद्धांत पर कार्य करना है।मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अजित यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सही दिशा और अवसर मिलने पर युवा समाज और देश दोनों को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।इस अवसर पर ब्लॉक मिशन मैनेजर इन्द्रजीत पाल ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों की जानकारी दी। वन विभाग के वृजेश यादव ने पेड़ कि चर्चा करते हुए उसे संविधान के संवैधानिक मूल्य समता -समानता कि बात को उदाहरण सहित समझाया अंकिता ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। सहायक अध्यापक संजय यादव ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी वक्ताओं ने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर भी बल दिया।कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने संस्था की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।कार्यक्रम में कमलेश कन्नौजिया,राज बहादुर यादव, संतोष, जितेन्द्र,राजन मौर्य , अंकित,राजू यादव, फूलचंद, सुनील, रवि,प्रिया गौतम, कोमल, खुशबू, प्रतिमा, अंशिका, रिया,मोनिका, निशांतराज,आस्था,आशुतोष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह के अंत में प्रधानाचार्य रमेश यादव ने सभी ग्रामवासियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा एवं प्रतिभा के सम्मान का संदेश प्रसारित करने में भी सफल रहा।