झोलाछाप के इलाज से युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन का आरोप

Share

बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र के पिपरी माफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के एक झोलाछाप द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।read more:https://pahaltoday.com/elderly-man-found-injured-in-amangarh-tiger-reserve-dies/
जानकारी के अनुसार, पिपरी माफी निवासी 35 वर्षीय जिमीदार गुप्ता शादी समारोह से लौटने के बाद अचानक अस्वस्थ हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए गांव के एक झोलाछाप के पास ले गए, जहां कथित तौर पर उन्हें इंजेक्शन लगाया गया। आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही उनकी हालत और गंभीर हो गई।
परिजनों का कहना है कि झोलाछाप की लापरवाही के चलते ही युवक की जान गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *