महिलाओं ने किया होलिका पूजन

Share
महिलाओं ने किया होलिका पूजन
होली मैया से मांगी परिजनों की कुशल कामना
औरंगाबाद (बुलंदशहर) सनातनी महिलाओं ने रविवार को  श्रृद्धा भाव उमंग और उत्साह पूर्वक होलिका पूजन किया। महिलाओं ने पूजा अर्चना कर अपने परिवार की कुशल कामना करते हुए प्रदक्षिणा की।
स्टेट हाइवे पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने होलिका की स्थापना की गई। सजी धजी महिलाओं ने उत्साह और उमंग पूर्वक जौं, चावल, हल्दी , मिष्ठान आदि से होलिका मैया का पूजन किया। सारे दिन मंगलगीत गाती महिलाओं का होलिका तक आना जाना लगा रहा। पूजन सुबह से शाम तक निरंतर जारी रहा। महिलाओं और बालिकाओं ने होली पूजन कर गोबर से बनी बुरकलों की मालाएं होलिका मैया को समर्पित कर अपने परिजनों की कुशल कामना करते हुए मनौती मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *