खाकरोबान में अंडरग्राउंड पाइपलाइन फटने से जलापूर्ति प्रभावित, पार्षद मंसूर बदर ने अवकाश के दिन भी शुरू कराया मरम्मत कार्य

Share

सहारनपुर। सहारनपुर के भैय्या बाग स्थित प्राथमिक पाठशाला खाकरोबान के बाहर लगे अंडरग्राउंड मिनी ट्यूबवेल की पाइपलाइन फट जाने से क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। पाइपलाइन से लगातार रिसाव होने के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी भी बह गई, जिससे सड़क का हिस्सा खोखला होकर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने रविवार के अवकाश के दिन भी तत्काल कार्रवाई कर मरम्मत कार्य शुरू कराया। पार्षद मंसूर बदर ने नगर निगम के गैराज तथा जलकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर पानी खींचने वाली मशीन और आवश्यक उपकरणों के साथ मरम्मत कार्य शुरू कराया। बताया गया कि पाइपलाइन जमीन से करीब चार से पांच फीट नीचे फट गई थी, जिसके कारण पानी का तेज दबाव सड़क के नीचे तक पहुंच गया और सड़क कमजोर होकर क्षतिग्रस्त हो गई। नगर निगम की जलकल शाखा और गैराज विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर खुदाई कर पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द सुचारु जलापूर्ति मिल सके और सड़क को भी सुरक्षित बनाया जा सके।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/इस अवसर पर मंसूर बदर ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को नगर निगम की बेहतर और समयबद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और अवकाश के दिन भी जनता की सुविधा सर्वोपरि रहेगी। मरम्मत कार्य के दौरान चैधरी नानू, पप्पू साहब, सोनू जैदी, बाबू भाई, हिलाल, शाहनवाज सलमानी, शाह हारून जुबैरी, सोनू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने समय रहते कार्रवाई शुरू कराने पर नगर निगम की टीम और पार्षद मंसूर बदर का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *