गंगोह। लगातार बारिश के चलते बुड्ढाखेड़ा से यमुना घाट जाने वाले मार्ग पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क टूटने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बनाया गया वैकल्पिक रास्ता भी बह गया है, जिससे इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब बुड्ढाखेड़ा से यमुना घाट की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जा सकता। लोगों को करीब चार किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक पैदल पहुंचने के लिए टूटे हुए रास्ते और गहरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ स्कूली बच्चों और किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि यदि गांव में कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाए, तो उसे एंबुलेंस तक पहुंचाना भी मुश्किल हो जाएगा। ऐसी स्थिति में मरीज को पालकी या चारपाई के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ सकता है।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से क्षतिग्रस्त सड़क का शीघ्र निर्माण कराकर आवागमन बहाल करने की मांग की है इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर (जेई) मीनाक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। जल्द ही मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क को सुचारु रूप से चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।