कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर स्वागत कर बधाई देने वाले श्रद्धालुओं का तांता

Share

गंगोह। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। कान्हा का फूलों से स्वागत कर बधाई देने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव  ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। सराय पट्टी स्थित रामलीला भवन में संस्था श्री महाकालेश्वर युवा कमेटी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक आचार्य सरस महाराज ने श्री कृष्ण जन्म की विशेष झांकी प्रस्तुत की। झांकी में नन्हे बालक को कान्हा के रूप में सजाया गया। संगीतमयी भजन के बीच वासुदेव ने टोकरा में सजे कान्हा को कथा स्थल तक लेकर पहुंचे। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/महिलाओं ने श्री कृष्ण के रूप में कान्हा के दर्शन कर धन्यता अनुभव की और इस अवसर पर बधाई देते हुए सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। जमकर फूल बरसाए गए। अंत में इस अद्भुत और भव्य समारोह ने न केवल श्रद्धालुओं के दिलों में भगवान श्री कृष्ण की महिमा को पुनः जीवित किया, बल्कि सभी को एकजुट होकर प्रेम और भक्ति में डूबने का अनोखा अवसर भी प्रदान किया। कथा आरंभ होने से पूर्व कथा व्यास का स्वागत कर तथा माला पहनाकर व्यास गद्दी पर बैठाया। इस अवसर पर अमित उपाध्याय, राजीव शर्मा, रीना, सविता, सीता, अंकित, राजीव, अंकुर प्रजापति, राकेश, अंकित, महिपाल सैनी, मोनू शर्मा, राजेंद्र कश्यप, राधा, सरोज, बाला, गायत्री, सोनिया सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *