गंगोह। वृक्षारोपण दिवस का आयोजन कर विभिन्न विद्यालयों में फलदार, छायादार और औषधीय गुणवता युक्त पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। हिन्दु राष्टीय इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य विजय कुमार के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड ने पौधारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/लाला किशनचंद राजकीय स्नातकोतर महाविधालय में मुख्य अतिथि योगेन्द्र गर्ग, प्राचार्य ऋषिपाल सिंह, स्टाफ, एनएसएस, रोवर रेंजर्स और पर्यावरण प्रहरियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। रामकृष्ण मेहता इण्टर कालेज, बी जनता इंटर कालेज आदि में भी पौधारोपण हुआ।