शिवली, कानपुर देहात | पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे बृहद बृक्षारोपड़ अभियान के तहत कानपुर देहात के अन्तर्गत 5692100 बृक्षों के रोपण के महायज्ञ अभियान को सार्थक बनाने हेतु आज उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवली में बृहद बृक्षारोपड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कुल 60 पौधों को रोपित किया गया |read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/विदित हो कि प्रदेश शासन द्वारा राष्ट्र हित एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु 35 करोड़ बृक्ष लगाने का महाअभियान का शुभारंभ विगत 05 जुलाई से किया जा चुका है उसी क्रम में एक बृक्ष मां के नाम अभियान के तहत पूरे प्रदेश में आज इस कार्यक्रम का बृहद आयोजन किया गया था, इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से ब्लाक मैंथा के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवली में प्रधानाध्यापक परिपूर्णानंद पान्डेय ने कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें अपनी गरिमामयी उपस्थिति खण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह,विशिष्ट अतिथ के रूप में जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ अशोक शुक्ला, सभासद सुनील कुमार, अनुभव मिश्रा के साथ साथ सहायक अध्यापक विश्वनाथ कुशवहा, राजेन्द्र कुशवहा, रमा शुक्ला, पल्लवी राजपूत, रश्मि बाजपेयी, हरिनारायण शुक्ला, श्याम नारायण पान्डेय, अजय कुमार सिंह, रुचिर मिश्रा, अरविंद कुमार, मीनू पाठक, प्रेरणा तिवारी, स्कूल के छात्र और छात्राओं के साथ ही बच्चों के कयी अभिवावक भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई |