गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने सोमवार को वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सुहवल सिवाला के पास दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त एजाज उर्फ एजाज अली पुत्र हसारु उर्फ हसरुद्दीन, निवासी ग्राम सुहवल, मोहल्ला पावर हाउस, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष है। अभियुक्त मु0अ0सं0 102/24, धारा 108 वीएनएस से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय मय हमराह पुलिसकर्मी, थाना सुहवल शामिल रहे।