एमएलसी चुनाव में मतदाता पहचान पत्र जरूरी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

Share

गाजीपुर, । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में मतदान के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने और प्रतिरूपण रोकने के लिए निर्वाचन आयोग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्णय के अनुसार जिन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी किया गया है, उन्हें मतदान के समय अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो उसे पहचान स्थापित करने के लिए निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने बताया कि वैकल्पिक पहचान पत्रों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र भी मान्य होंगे।सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा संबंधित शिक्षक या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक के नियोजित शैक्षिक संस्थान द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र भी पहचान के लिए प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) भी वैकल्पिक दस्तावेजों में शामिल हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान मतदाताओं को अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिए निर्धारित पहचान पत्रों में से कोई एक दस्तावेज साथ रखना चाहिए, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *