गोरखपुर।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के संयुक्त नेतृत्व में रानी लक्ष्मी बाई पार्क, नगर निगम गोरखपुर में लोकतंत्र के लिए काला दिवस मनाया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना हर नागरिक और जनप्रतिनिधि का अधिकार है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे विपक्षी सांसदों के मार्च को बलपूर्वक रोकना एवं उनके साथ अभद्रता किया जाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।श्री तिवारी ने कहा कि जननायक राहुल गांधी ने जो वोट चोरी का मामला उठाया तो सब लोग हंसी समझ रहे थे आज वही बात सिद्ध हो रही है कि मोदी सरकार वोटो की चोरी करके सत्ता में बनी पड़ी है।
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए वोट चोरी का काम करता है जब तक ज्ञानेश कुमार का त्यागपत्र नहीं हो जाता तब तक कांग्रेस धरना प्रदर्शन आंदोलन व प्रधानमंत्री और आयुक्त का घोर विरोध करती रहेगी। आज धरना प्रदर्शन में भाजपा सरकार व मोदी चुनाव तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध नारों से लक्ष्मी बाई पार्क गूंज उठा सभी कांग्रेसियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर चुनाव आयुक्त के कार्यों की निंदा की गई।इस अवसर पर जिला मीडिया सेल अध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव, डॉ सैयद जमाल, अरुण अग्रहरी, स्नेह लता गौतम, जयंत पाठक, सत्येंद्र निषाद, दयानंद सिंह दुसाद, भानु प्रताप सिंह, अनवर हुसैन, दिलीप निषाद, महेंद्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र शाही, राजीव कुमार पांडे, राकेश राम त्रिपाठी, संतोष प्रताप सिंह, बालमुकुंद चतुर्वेदी, विक्रमादित्य, पानमती शर्मा, के सी भारती ,राजीव पांडे मोनू ,संतोष उपाध्याय, उत्कर्ष पांडे, देवेंद्र निषाद, हरी सेवक त्रिपाठी, जय नारायण शुक्ला, उज्जैर खां, तेज नारायण श्रीवास्तव, राम नगीना साहनी, जय नारायण यादव, सुनील कुमार सिंह, राजीव सिंह, प्रवीण तिवारी, सुनील कुमार सिंह, गुलाम ताहिर, रजनीश मिश्रा, तस्लीम अहमद, हौसिला पांडे, अमलेंद्र पांडे, पूनम पांडे,आदि उपस्थित थे।