पठानकोट: देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और प्रतियोगी परीक्षाओं में भारी अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी के तहत पठानकोट के एक निजी पैलेस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी डिजिटल माध्यम से सीधे लाइव जुड़े।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम देश भर के लगभग 100 प्रमुख शहरों में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब के पठानकोट और अमृतसर शहर भी शामिल रहे। राहुल गांधी का संदेश सीधे युवाओं तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, साथ ही एक स्कैनर भी उपलब्ध कराया गया जिससे छात्र अपने मोबाइल पर भी इस प्रसारण से जुड़ सके। स्थानीय नेताओं ने कहा कि NEET, UPSC और अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक होने से मेहनती युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है, इसलिए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना और पारदर्शी व्यवस्था की मांग करना था।
पठानकोट में गूंजी ‘छात्रों की गूंज’, राहुल गांधी ने डिजिटल माध्यम से लाइव जुड़कर उठाया पेपर लीक का मुद्दा
ReplyForward