3 हफ्ते में ‘पुश-अप मैन’ अमरजीत सिंह ने रचा इतिहास, अपने नाम किया 8वां वर्ल्ड रिकॉर्ड

Share

पठानकोट : पंजाब के युवाओं ने एक बार फिर खेल और फिटनेस की दुनिया में राज्य का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन किया है। “पुश-अप मैन ऑफ इंडिया” के नाम से मशहूर 23 वर्षीय अमरजीत सिंह ने महज तीन हफ्तों के भीतर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8वां विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हाल ही में अमरजीत ने 1 मिनट में 122 पुश-अप्स का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब बढ़ाकर उन्होंने 135 पुश-अप्स कर दिया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ उनका नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज हो गया है।अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर बात करते हुए अमरजीत सिंह ने बताया कि वह बचपन से ही फिटनेस से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इंसान के अंदर कुछ करने का जुनून हो तो वह किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है। सफलता का सबसे बड़ा मंत्र खुद पर और अपनी मेहनत पर भरोसा रखना है, क्योंकि बिना आत्मविश्वास के इतनी कम उम्र में ऐसा मुकाम पाना संभव नहीं है। अमरजीत ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और जमीन पर मिलने वाला लोगों का प्यार ही उन्हें बार-बार नया इतिहास रचने के लिए प्रेरित करता है।readmore:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/पंजाब की मौजूदा स्थिति और युवाओं के राह भटकने पर चिंता जताते हुए अमरजीत ने युवाओं को शॉर्टकट छोड़कर कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अक्सर युवा एक-दो महीने मेहनत करने के बाद परिणाम न मिलने पर हताश हो जाते हैं, जबकि किसी भी क्षेत्र में मुकाम हासिल करने के लिए महीनों और सालों की निरंतर साधना लगती है। उन्होंने कहा कि यदि युवा सही रास्ते पर चलेंगे और खेलों से जुड़ेंगे, तभी वे अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन कर पाएंगे और राज्य को नशे के अंधेरे से बाहर निकाल सकेंगे।8 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने के बावजूद अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जनता का भरपूर प्यार तो मिल रहा है, लेकिन सरकारी स्तर पर अभी तक कोई प्रोत्साहन या समर्थन नहीं मिला है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से अपील करते हुए कहा कि वे विदेश नहीं जाना चाहते और भारत में रहकर ही अपने देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। यदि सरकार अमरजीत जैसे खिलाड़ियों को सही समय पर सहयोग दे, तो पंजाब की आने वाली पीढ़ी भी खेलों की ओर आकर्षित होगी और सही दिशा में आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *