पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, घर में घुसकर की गई मारपीट

Share

बहराइच। जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत निबिया हुसैनपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने घर में घुसकर एक पक्ष के लोगों की बेरहमी से पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पूर्व शुक्रवार की है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस हरकत में आई। वायरल वीडियो में साफ तौर पर मारपीट और हंगामे का दृश्य देखा जा सकता है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।read more:https://pahaltoday.com/50-thousand-devotees-performed-darshan-and-puja-at-gadbadra-dham/ पीड़ित अय्यूब की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों—रियाज, शकील, नसीम और पम्मी—के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वीडियो वायरल नहीं होता तो शायद मामला दबा ही रह जाता। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *