गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 14 अप्रैल 2026 को पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 114/2026 धारा 109(1) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। यह मामला पियरी गांव के पास हाईवे पर हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की।read more:https://khabarentertainment.in/jal-jeevan-mission-employees-protest-after-not-receiving-salaries-for-five-months/जांच के दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 13 अप्रैल को दबिश देकर अभियुक्त रोहन यादव को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल की बरामदगी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी आनापुर सरैया थाना करंडा जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ गाजीपुर के विभिन्न थानों में मारपीट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले भी वह कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। इस कार्रवाई को थाना सैदपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जिसमें उपनिरीक्षक विद्याधर तिवारी समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।