पुलिस लाइन गाजीपुर में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, एसपी ने किया माल्यार्पण

Share
गाजीपुर ।
भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा गाजीपुर द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समरसता, समानता और न्याय आधारित समाज की स्थापना के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान आज भी देश को लोकतांत्रिक मूल्यों के मार्ग पर अग्रसर कर रहा है।read more:
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाज में समानता, भाईचारा और कानून के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने और संविधान की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *