गाजीपुर। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली गांव में सोमवार को पुलिस ने जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य कई आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 13 अप्रैल 2026 को करीब 15:40 बजे की गई। मामले की सूचना थाना कोतवाली को शाम 17:48 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद चौकी प्रभारी गोराबाजार उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।read more:https://khabarentertainment.in/a-special-event-was-organised-on-the-occasion-of-ambedkar-jayanti-baisakhi-and-jallianwala-bagh-memorial-day/पुलिस के मुताबिक, अहिरौली गांव में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा। छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई और कई आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से दबोच लिया।इस संबंध में थाना कोतवाली गाजीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 0246/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में राधेश्याम बिंद (पुत्र खेदू बिंद), सरवन बिंद (पुत्र श्यामलाल बिंद), सीरी बिंद (पुत्र बलिराम बिंद) और बकाटू बिंद (पुत्र अज्ञात) निवासी ग्राम अहिरौली शामिल हैं। इसके अलावा 2-3 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।पुलिस ने राधेश्याम बिंद (लगभग 50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से जुए से संबंधित सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने बताया कि जुआ जैसे अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप का माहौल है, वहीं पुलिस की इस सख्ती को क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।