उपाध्यक्ष, उ०प्र० गौ सेवा आयोग ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

Share
बिजनौर । मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार के निर्देशानुसार बुद्धवार को उपाध्यक्ष, उ०प्र० गौ सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल ने तहसील चांदपुर स्थित नजराना कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने गौवंश को गुड़ खिलाकर उनका माल्यार्पण किया तथा गौशाला की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 160 गोवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें 45 नर एवं 115 मादा गोवंश शामिल थे। निरीक्षण के समय एक गोवंश कमजोर अवस्था में पाया गया, जिस पर उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उसके समुचित उपचार, पोषण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने गौशाला में उपलब्ध हरे चारे, भूसे एवं चोकर की व्यवस्था का अवलोकन किया, जो पर्याप्त एवं संतोषजनक पाई गई। इस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान सभी केयरटेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उपस्थित पाए गए तथा गौशाला में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित मिले।उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि गौवंशों के लिए हरे चारे की उपलब्धता और बढ़ाई जाए तथा वर्तमान मौसम को दृष्टिगत रखते हुए गौशाला में कूलर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, ताकि गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के उपरांत उपाध्यक्ष ने गौशाला की समस्त व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंशों के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *