मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य योजना के तहत शिक्षकों को बांटे प्रमाण पत्र 

Share
नगीना । मुख्यमंत्री केसलेस स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत बुधवार को कोतवाली ब्लॉक के शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।तहसील सभागार स्थित सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार अमर पाल सिंह व कोतवाली ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत के पति विकास राजपूत ने कोतवाली ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं को योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए।योजना में शिक्षकों शिक्षिकाओं व उनके परिवार के सदस्यों को पांच लाख रूपए तक की चिकित्सा सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/प्राइवेट हॉस्पिटलों में इस कार्ड से कैशलैस उपचार की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार,कोतवाली ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह समेत कईं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *