शेरकोट । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम खौ बैराज स्थित डाक बंगले पर भारत जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्सव के साथ मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह( बांबी )का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पटका ओढ़ाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह( बांबी )ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक निर्भीक, राष्ट्रवादी और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर डॉ. मुखर्जी का संघर्ष भारतीय राजनीति के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा। उनका नारा “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” देश की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था।उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मवीर चौहान ने किया, और शेरकोट भाजपा मंडल के, मंडल अध्यक्ष विजयपाल सैनी ने अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड धामपुर सर्किल शेरकोट के डायरेक्टर रणजीत सिंह, दारा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कोहली, चंद्र प्रकाश उर्फ बिट्टू चौहान, संजीव चौहान, शेरकोट भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सुशील सैनी, भारतीय जनता पार्टीशेरकोट मंडल के महामंत्री शुभम बिडला,निपेंद्र कुमार, शेख शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।