सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष का नगीना पहुंचने पर होगा स्वागत

Share
नगीना । उत्तराखंड सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष सिकंदर पावर वाल्मीकि आज 8 अक्टूबर की दोपहर 2:30 बजे देहरादून से चलकर नगीना होते हुए अपने पैतृक निवास अल्मोड़ा जाएंगे। नगीना में वाल्मीकि समाज के लोग उनका स्वागत और सम्मान करेंगे।  इस संबंध में सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के उपाध्यक्ष सिकंदर पवार ने  दूरभाष पर बताया कि वह 8 अक्टूबर की सुबह 10 बजे देहरादून से चलेंगे रास्ते में रायवाला, हरिद्वार, श्यामपुर, भागूवाला, सहानपुर,, मौ रमपुर,मकबरा,जापतागंज नजीबाबाद, नगीना,  धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़ आदि स्थानों पर स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें वाल्मीकि समाज ने नेता बनाया है और सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष संगठन ने बनाया इसलिए उनके लिए वाल्मीकि समाज और सरकार संगठन का महत्व सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *