बिजनौर । 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय क्रीडा समारोह का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना संयोजक व आरजेपी आईसी प्रधानाचार्य गय्यूर आसिफ एवं सह संयोजक व केपीएस प्रधानाचार्या संगीता गुप्ता जिला क्रीडा सचिव प्रभात कुमार की देख रेख में नहेरू स्टेडियम बिजनौर में तीन दिवसीय प्रतियोगिता आरंभ हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह द्वारा ध्वजारोहण दीप प्रज्ज्वलित एवं कबूतर छोड़कर किया गया । प्रतियोगिता में केपीएस इं काॅलेज बिजनौर एडीकेवी नजीबाबाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किरतपुर के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम व राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज व केपीएस इं काॅलेज बिजनौर द्वारा मार्च पी.टी. व एनसीसी स्काउट व एनएसएस व एथलेटिक्स द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह द्वारा उद्घोषणा के बाद क्रीडा शालीनता की भावना से सभी अधिकृत नियमो के पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेलकूद का अत्यधिक महत्व है,क्योंकि इससे शारीरिक और मानसिक विकास एक साथ होता है। रोजाना खेल खेलने से शरीर स्वस्थ, मजबूत और ऊर्जावान प्रदान करता है। हमे इन तीन दिवसीय क्रीडा समारोह के सभी प्रतियोगियों में इमानदारी व खेल भावना के साथ प्रतिभाग करना है। संयोजक व आरजेपी प्रधानाचार्य गय्यूर आसिफ एवं सह संयोजक व केपीएस प्रधानाचार्या संगीता गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ प्रतियोगिता में तिगड़ी कूद सीनियर बालक वर्ग में आरजेपी के शक्ति सिंह प्रदेश जीजीआईसी मनकुआ के प्रिंस कुमार द्वितीय व एम एम चांदपुर के मौ. जुऐब तृतीय जूनियर बालक वर्ग में सेट मेरी मंडावली से फिलिमन मुर्म प्रथम सेट मेरी मंडावली सेमो.शेफ व एम एम चांदपुर के नवाजिश मलिक तृतीय 200 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में आरजीपी से नितिन प्रथम आरजीपी चौधरी द्वितीय केवाईसी मानपुर से दीपक कुमार तृतीय व 600 मी बालिका सब जूनियर वर्ग में जवाहर इंटर कॉलेज रसूलपुर से संजीवनी प्रथम आरएसएम धामपुर से मिताली द्वितीय व आरएसएम धामपुर अंजली जोशी तृतीय 200 मीटर दौड़ ने केपीएस से प्रियंका प्रथम पूर्व मा वि हरीनगर से भूमिका द्वितीय व आरएसएम धामपुर से मिताली तृतीय जुनियर बालिका वर्ग मे 800 मी गांधी इंटर कॉलेज मनकुआं अंजली देवी प्रथम केपीएस बिजनौर से तनु द्वितीय व जवाहर इंटर कॉलेज रसूलपुर सृष्टि तृतीय 200 मीटर दौड़ दयानंद इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा से निलाक्षी प्रथम आदर्श इंटर कॉलेज उमरी से सुहानी द्वितीय राष्ट्रीय उच्चतर मा चांदपुर से रचना तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दैनिक चिंगारी के संपादक सूर्य मणि रघुवंशी जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार सह विद्यालय निरीक्षक ललित कुमार भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) युवा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह जीआईसी प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह उप प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा आरएन केला प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार जीआईसी नजीबाबाद के प्रधानाचार्य मित्र लाल राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या पवन देवी महात्मा गांधी इं मंडावर प्रधानाचार्य मोहित शर्मा बीआईसी प्रधानाचार्य इरफान आर्य वैदिक कन्या इंटर की प्रधानाचार्या मीरा रानी आरएचएस के प्रधानाचार्य संजय कुमार सलील आदर्श ग्रामीण इं सुभाष चन्द्र एमडीकेवी प्रधानाचार्या शबनम इकबाल विदुर गुरु गृह इं काॅलेज प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र किसान इं काॅलेज मंडावली विरेन्द्र कुमार आरएचएस इं काॅलेज प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार कैप्टन बिशन लाल सुरेश चंद्र शर्मा योगेंद्र कुमार योगी वीएस चौहान सुधीर कुमार अग्रवाल आरजेपी प्रधानाचार्य बालेश कुमार जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह सुभाष बाबू राजपूत तेजपाल सिंह भूपेंद्र पाल सिंह नरेश कुमार लक्षेश कुमार मोहम्मद हारून नरेंद्र कुमार धर्मवीर सिंह यूनुस हुसैन जैनेन्द्र तोमर विजेंद्र चंद्रशेखर हरवीर सिंह मोहम्मद मारूफ वीरेंद्र कुमार अनस विनीत कुमार गहलोत आदि मौजूद रहे।समारोह की भव्यता देने के लिए सुधीर कुमार राजपूत पवन कुमार अरशद अली शाकीर हुसैन नौशाद अख्तर द्वारा मनमोहक रंगौली बनाईं गई।
कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र कुमार सोलंकी मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।