प्रयागराज में चमके वाराणसी जोन के खिलाड़ी, गाजीपुर में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया सम्मानित

Share
गाजीपुर । तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कबड्डी, खो-खो एवं जिम्नास्टिक क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले वाराणसी जोन के खिलाड़ियों को रविवार को गाजीपुर में सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता 16 जून से 19 जून 2026 तक प्रयागराज में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाइयों एवं जोनों की टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो तथा जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए और जोन का गौरव बढ़ाया।सम्मान समारोह के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल विभाग बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में प्रशिक्षक उप निरीक्षक जगदीश मौर्य, प्रशिक्षक उप निरीक्षक दीन दयाल, मुख्य आरक्षी माता प्रसाद, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *