यूनिवर्सल एकेडमी के विद्यार्थियों ने SOF ओलंपियाड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share
बिजनौर । यूनिवर्सल एकेडमी के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) ओलंपियाडपरीक्षा 2025–26 में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। SOF द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए।
विद्यालय के गोल्ड मेडल विजेताओं में वैष्णवी, सिमरा, कुंवरवीर, पल्लवी, अलअरहम, अली हसन ,कशिश ,शानवी ,भूमि, शौर्य,  सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में आयोजित ओलंपियाड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि विद्यालय में शिक्षा का स्तर निरंतर उन्नति पर है।read more:https://worldtrustednews.in/dhakivu-workers-will-show-black-flags-today-during-the-inauguration-of-ganga-express-by-pm-and-cm/
इसके साथ ही विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चाँद लगाए। इस सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के  प्रधानाचार्य  डॉ अनुज त्यागी व उप प्रधानाचार्य श्री  मति खुशबू कर्णवाल ने ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय सदैव बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित करता रहेगा।” प्रधानाचार्य श्री डॉ अनुज त्यागी  और उप प्रधानाचार्य श्री मति खुशबू कर्णवाल ने भी सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि “ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में ज्ञान, तर्कशक्ति, आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं।” इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *