ट्रैक्टर व कार की आमने-सामने की भिड़ंत में दो घायल ,दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

Share
रेहड़। काशीपुर हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रायपुरी बॉर्डर के पास ट्रैक्टर-ट्राली व कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए जबकि कार व ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यह दुर्घटना मंगलवार रात लगभग 8:30 हुई। उत्तराखंड के जसपुर थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर निवासी किसान राजेश सिंह 45 वर्ष पुत्र हरि सिंह अपने ट्रैक्टर टिपलर से रायपुरी बॉर्डर पर स्थित धर्म कांटे पर गन्ने का वजन कराने आया था। वजन कराने के बाद  ट्रैक्टर चालक राजेश सिंह अपने गांव वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर पर गांव अंगदपुर निवासी पाकेश कुमार 25 वर्ष पुत्र रामचंद्र भी बैठा था। इसी दौरान गांव रायपुरी में हाईवे पर स्थित मंदिर के पास बादीगढ़ की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार की राजेश सिंह के ट्रैक्टर से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें ट्रैक्टर पर सवार पाकेश कुमार निवासी गांव अंगदपुर एवं स्विफ्ट डिजायर कार का चालक 25 वर्षीय बलवीर सैनी पुत्र पप्पू सैनी निवासी गांव फतेहपुर धारा, थाना रेहड़ घायल हो गए एवं ट्रैक्टर चालक राजेश सिंह को मामूली चोट आई।read more:https://worldtrustednews.in/district-election-officer-inspected-the-sealed-warehouse-and-took-stock-of-the-arrangements/इस दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में वाहन स्वामियों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *