डीसीएम की टक्कर से अपाचे सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

Share
भदोही। थाना गोपीगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे बीएचयू रेफर किया गया है। तीनों अपने एक साथी को गोपीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठाने जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औराई थाना क्षेत्र के भोगांव निवासी अक्का यादव (24 वर्ष) पुत्र श्याम यादव, औराई के विट्ठलपुर निवासी अमन मिश्र पुत्र (20 वर्ष) जयशंकर मिश्र और औराई के ही कटारी निवासी शुभम यादव (22 वर्ष) पुत्र सोनू यादव अपाचे बाइक पर सवार होकर औराई से गोपीगंज रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उन्हें अपने दोस्त हैप्पी बरनवाल को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठाना था। गोपीगंज कट के पास मिर्जापुर की ओर जा रही एक डीसीएम से उनकी बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।read more:https://pahaltoday.com/prerna-yatra-organized-on-mangal-pandey-martyrdom-day-and-bankim-chandra-chattopadhyays-death-anniversary/टक्कर के बाद हैप्पीबरनवाल और उसका एक अन्य दोस्त जो दूसरी अपाचे पर थे, मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को गोपीगंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने अक्का यादव और अमन मिश्र को मृत घोषित कर दिया। अक्का के सिर में गंभीर चोट थी, जबकि अमन के सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। शुभम यादव घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद शुभम को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान अमन मिश्र ने भी दम तोड़ दिया। मृतक अमन मिश्र के दादा त्रिलोकीनाथ मिश्र ने बताया कि अमन अपने माता-पिता का इकलौते बेटे थे। उसके पिता जयशंकर मुंबई में काम करते हैं। अमन ने एक साल प्रयागराज में आउटसोर्सिंग की नौकरी कर एक महीने पहले ही अपाचे बाइक खरीदी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मां शशिकला और बहन खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *