भदोही। नगर के वरिष्ठ कालीन निर्यातक और एक्सिलेंट कार्पेट के संचालक राजीव गुप्ता से शनिवार को उनकी कंपनी में भदोही के पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम ऐतिहासिक स्वर्णिम कार्यकाल पर वरिष्ठ जनों से जनसंपर्क किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य एवं व्यापार की जानकारी ली गई और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व आगामी विकास कार्यक्रमों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
चर्चा के दौरान भदोही के कालीन उद्योग की मौजूदा स्थिति, व्यापारिक संभावनाओं, निर्यात को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के विभिन्न पहलुओं पर गहन मंथन हुआ। राजीव गुप्ता ने कहा कि भदोही का हैंडमेड कार्पेट पूरी दुनिया में अपनी गुणवत्ता और डिजाइन के लिए जाना जाता है।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/ भदोही की पहचान विश्व पटल पर स्थापित करने में हमारे कालीन उद्योग और सम्मानित व्यापारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और व्यापारियों के सामूहिक प्रयासों से ही कालीन निर्यात को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने भी कालीन बुनकरों और निर्यातकों की समस्याओं को समझते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कालीन उद्योग भदोही की रीढ़ है और इससे जुड़े लाखों कारीगरों के हितों की रक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री विनीत बरनवाल, पूर्व जिला महामंत्री अभयराज सिंह, अजय दुबे, भरत जायसवाल, भगौती प्रसाद जायसवाल सहित कई वरिष्ठ व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।