भदोही। थाना औराई क्षेत्र में शनिवार को सुबह के समय सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय ऑटो चालक संतोष कुमार यादव की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब संतोष शौच कर अपने घर लौट रहे थे। मिर्जापुर की ओर से आ रही मध्य प्रदेश परिवहन की एक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संतोष को पहले औराई ट्रामा सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान संतोष ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों और सुबह टहलने वाले लोगों ने कछवा पुलिस की सहायता से बस को पकड़ लिया।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/ बस को औराई थाने लाकर कब्जे में ले लिया गया। कठारी निवासी संतोष कुमार यादव अपने ऑटो से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बूढ़ी मां, पत्नी राखी और दो बेटे हैं। संतोष की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को वाराणसी से घर लाया गया, जहां पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औराई थाना प्रभारी ने बताया कि बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।