*फिरोजाबाद*। हैदराबाद में 23 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता की पेंचक सिलाट स्पर्धा में फिरोजाबाद पुलिस के दो मुख्य आरक्षियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जनपद और उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है।जनपद में तैनात मुख्य आरक्षी रामू सिंह सिसोदिया और गिरधारी सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, उत्कृष्ट तकनीक और खेल भावना का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं तथा खेल कोटे से पदोन्नति प्राप्त कर चुके हैं। यह ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिताओं में उनका दूसरा पदक है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की सफलता पूरे पुलिस परिवार के लिए प्रेरणादायी है और उनसे भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम प्रदर्शन की उम्मीद है।फिरोजाबाद पुलिस परिवार ने दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।