भदोही। थाना गोपीगंज पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गैंग लीडर राजू सेठ के गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार यह गिरोह नकली आभूषण को असली बताकर बैंक में गिरवी रखता था और आपराधिक षडयंत्र कर बैंकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाता था। इस मामले में थाना गोपीगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंग लीडर सहित अब तक 11 सदस्यों को जेल भेजा जा चुका है। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों धीरज कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी जलालपुर थाना कछवां मिर्जापुर, स्थाई पता पूरे राम गुलाम कस्बा गोपीगंज व विनोद कुमार सिंह पुत्र स्व.सभाशंकर सिंह, निवासी गड़ौरा थाना दुर्गागंज, भदोही को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कैलाश सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।