भदोही। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस ने जनपद के सभी थानों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां पर पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, कानूनी अधिकारों और अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/पुलिस टीम ने हेल्पलाइन नंबरों 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी सेवा और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में बताया। साथ ही यूपीकोप ऐप के उपयोग और साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, स्टॉकिंग और फर्जी प्रोफाइल से बचाव के तरीके भी समझाए। महिलाओं को पाक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम और आईटी एक्ट जैसे कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। भदोही पुलिस ने अपील की है कि किसी भी असुरक्षा या अपराध की स्थिति में महिलाएं तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।