बहराइच में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को ‘स्कूल एक्सीलेंस’ के लिए किया प्रेरित”

Share

बहराइच। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारती एयरटेल फाउंडेशन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने प्रतिभागी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को विद्यालयों के समग्र विकास हेतु प्रेरित किया।read more:https://pahaltoday.com/fire-in-many-refineries-of-the-world-including-pachpadra-refinery-coincidence-or-some-big-pattern/
कार्यशाला में ‘क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम’ के अंतर्गत प्रोजेक्ट ओरिएंटेशन एवं स्कूल एक्सीलेंस प्रोग्राम पर विस्तार से चर्चा की गई। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने कहा कि संस्था के सहयोग से विद्यालयों को नई दिशा मिल सकती है और शिक्षकों के प्रयास से शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सकता है। 12 राज्यों में संचालित है कार्यक्रम उल्लेखनीय है कि भारती एयरटेल फाउंडेशन देश के 12 राज्यों में 1200 से अधिक सरकारी विद्यालयों में इस कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहा है। इसी क्रम में अब बहराइच जिले के चितौरा एवं हुजूरपुर ब्लॉक के 25 चयनित विद्यालयों में भी इस योजना की शुरुआत की गई है। वेलकम किट का किया गया शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान रीजनल हेड संदीप कुमार शारदा एवं स्टेट हेड ब्रजेश भारद्वाज ने बीएसए को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही चयनित 25 विद्यालयों को दी जा रही ‘वेलकम किट’ का अवलोकन एवं शुभारंभ भी बीएसए द्वारा किया गया। विद्यालय विकास योजना पर हुई चर्चा प्रोजेक्ट ओरिएंटेशन के तहत सभी चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया गया। वहीं स्कूल एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यालयों की चुनौतियों, सुधार के उपायों तथा उन्नयन की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। स्वॉट एनालिसिस के आधार पर विजन स्टेटमेंट एवं स्कूल डेवलपमेंट प्लान के विभिन्न चरणों को प्रतिभागियों द्वारा साझा किया गया। साथ ही आगामी सत्र के लिए विद्यालय विकास योजनाएं तैयार की गईं। प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन पर बीएसए आशीष कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें संस्था के सहयोग से विद्यालयों को ‘नेक्स्ट लेवल’ तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीसी ट्रेनिंग प्रदीप वर्मा, रीजनल हेड संदीप कुमार शारदा, स्टेट हेड ब्रजेश भारद्वाज, प्रशिक्षक आरिफ अहमद सिद्दीकी, हरदीप सिंह, सिल्की भाटिया, अकादमिक मेंटर अस्तित्व त्रिपाठी, पूनम यादव, शशि रंजन, अभिषेक पांडेय, राजन सिंह, सोनाली यादव सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *