बहराइच के राजकीय पशु चिकित्सालय में विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन

Share

बहराइच। राजकीय पशु चिकित्सालय सदर, जनपद बहराइच में विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2026 के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “Veterinarians: Guardians of Food and Health” रही, जिसके तहत पशु चिकित्सकों की खाद्य सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।read more:https://pahaltoday.com/district-election-officer-along-with-political-parties-visited-evmvvpat-warehouse/
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि पशु चिकित्सक केवल पशुओं के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे मानव जीवन और खाद्य सुरक्षा के भी अहम संरक्षक हैं। उन्होंने पशुपालन क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सकों के समर्पण और योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर पीएम श्री सुधीर कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पशु चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा, डॉ. राहुल दीक्षित, डॉ. तुलसी राम, डॉ. विकास पांडेय, डॉ. अनुप कुमार, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. केतन श्रीवास्तव एवं डॉ. सुल्तान अख्तर सहित कई वरिष्ठ पशु चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर उत्सव मनाया गया तथा सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने पशु स्वास्थ्य और जनहित में निरंतर सेवा देने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *